{"_id":"5a3d3fa04f1c1bfc0f8b5603","slug":"11513963424-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच पर कार्रवाई करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच पर कार्रवाई करने का विरोध
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड संख्या तीन में खुले में शौच कर रहे दो लोगों का नगर पालिका की टीम द्वारा चालान काटने का सभासद राजेंद्र रजवार ने विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने विरोध में कथित तौर पर ईओ जयवीर सिंह राठी एवं अन्य पालिका कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। सभासद के इस व्यवहार से गुस्साए पालिका के कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने सभासद द्वारा ईओ एवं कर्मचारियों से माफी नहीं मांगने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। इधर, सभासद ने आरोप को गलत बताते हुए खुले में शौच करने को मजबूर लोगों पर कार्रवाई से पहले शौचालय की सुविधा मुहैया कराने की मांग की।
शुक्रवार को ईओ के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम स्वच्छता चेकिंग अभियान पर निकली। टीम को वार्ड संख्या तीन में दो लोग खुले में शौच करते मिले, जिनके खिलाफ कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई करते हुए दो-दो सौ रुपये के चालान काटे गए। इस बात का पता चलने पर वार्ड के सभासद राजेंद्र रजवार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। पालिका कर्मियों को आरोप है कि सभासद ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। सभासद के इस व्यवहार का पता चलने पर पालिका के सफाई एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
उनका कहना है कि सभासद के माफी मांगने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इधर, सभासद का कहना है कि वार्ड के कई परिवारों को न तो शौचालय की सुविधा मुहैया कराई गई है और न ही उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई है। यही वजह है कि ये लोग खुले में शौच करने को विवश है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई उचित नहीं है। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री राकेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, चंदन, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, अनुराधा देवी, प्रियंका रैकवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
फोटो 22 टीएनपी 02 पी।