फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पालिका के पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

पालिका के पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 06 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पालिका के पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
चंपावत। यहां नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों को दो महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण पर्यावरण मित्रों को आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दीवाली त्यौहार से पूर्व मानदेय का भुगतान न किए जाने की सूरत में दस अक्तूबर से कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी है।


पर्यावरण मित्र संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका में स्थायी, वैकल्पिक और मोहल्ला समितियों के कुल 30 पर्यावरण मित्र तैनात हैं। जिन्हें हर हमेशा मानदेय प्राप्त करने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ता है। इससे पूर्व भी पालिका के पर्यावरण मित्रों को छह माह का मानदेय प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक आंदोलन करना पड़ा था। उनका कहना है कि नगरपालिका कार्यालय में पर्यावरण मित्रों का माह अगस्त और सितंबर का मानदेय बन चुका है। लेकिन उसका भुगतान न किए जाने से पर्यावरण मित्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाल्मीकि जयंती उन्होंने आर्थिक तंगी में मनाई वहीं अब दीवाली का त्यौहार भी नजदीक है। पर्यावरण मित्र रघुवीर, राजेश, विपिन कुमार, रोहित कुमार, विवेश कुमार, आशा देवी आदि ने शीघ्र मानदेय का भुगतान न होने पर दस अक्तूबर से कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि पर्यावरण मित्रों को जल्द मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed