{"_id":"59d7c08a4f1c1b69678b4698","slug":"11507311754-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग के तत्वावधान में स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग बालक एवं बालिकाओं के मुकाबले हुए। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीओ आरएस रौतेला ने किया।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में स्टेडियम के इन डोर मैदान में हुए बालिका वर्ग के मुकाबलों में रिया कुमारी ने पायल को, प्रीति कुमारी ने साक्षी विश्वकर्मा को, प्रिया चंद ने रविना को, मानसी ने कोमल, किरन बोहरा ने सनिता, हिमानी ने निकिता, चंदनी बोहरा ने रेखा बिष्ट, पायल ने डिम्पल, खुशी ने प्रियांशी, युक्ता बिष्ट ने खुशी बिष्ट को हराया। बालक वर्ग में ललित बिष्ट ने हिमांशु नेगी को और नितिश मोर्या ने मनीष नाथ को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में सुनील पांडेय, हरी सिंह नेगी, दिलदार अली, अविनाश कुमार शामिल थे। आयोजन में लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, भुवन लाल, प्रकाश सिंह, सुनील जोशी आदि सहयोग दे रहे हैं।