{"_id":"59c7e8fb4f1c1b7d688b660c","slug":"11506273531-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन में अवैध खनन पर लगाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन में अवैध खनन पर लगाम नहीं
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। निर्माण कार्यों के नाम पर पत्थर की अनुमति की आढ़ में अवैध खनन हो रहा है। इसके चलते यहां मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर धौन-सल्ली मोटर मार्ग में न केवल आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है, बल्कि इस बार बरसात में यह मार्ग 20 दिन से अधिक समय तक बंद भी हो चुका है। ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत ने राजस्व विभाग से अवैध खनन को शीघ्र बंद कराए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 12 किमी लंबी धौन-सल्ली मोटर मार्ग करीब सात साल पूर्व बनी थी। सड़क का अधिकांश हिस्सा अभी कच्चा है। लेकिन आरोप है कि इस मार्ग से पत्थरों का अक्सर अवैध खनन हो रहा है। रविवार को ग्राम प्रधान ने राजस्व विभाग से अवैध खनन की शिकायत की। कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बार-बार अवैध खनन से मार्ग की स्थिति भी खतरनाक बनी हुई है। मामूली बारिश में भी सड़क अक्सर बंद हो रही है।
इधर उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि इस मार्ग पर कुछ लोगों को निर्माण के लिए चुगान की अनुमति दी गई है। अवैध खनन के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
बंद रहे दो मोटर मार्ग
चंपावत। दो दिन की लगातार बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। जिले में बारिश से शनिवार को बंद हुए कुलियालगांव-साल और चौड़ापित्ता-परेवा मोटर मार्गों को रविवार सुबह तक सुचारु किया जा चुका है। सिप्टी-न्याड़ी मोटर मार्ग व सूखीढांग-डांडा-मीनार मोटर मार्गो में अभी यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार यह दोनों मार्ग शनिवार की रात को बंद हो गए थे। इन मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई है।