{"_id":"594aa7744f1c1bab708b45ca","slug":"11498064756-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी के जौलाड़ी में पुलिस थाना खोलने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी के जौलाड़ी में पुलिस थाना खोलने का विरोध शुरू
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम सभा जौलाड़ी में ग्रामीणों ने पुलिस थाना खोलने का विरोध शुरू कर दिया है। जौलाड़ी के ग्रामीणों ने विधायक तथा डीएम को ज्ञापन देकर थाने को गांव से अन्यत्र खोलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर थाने के लिए सीमांकन किया जा रहा है वह सार्वजनिक गौचर स्थल है। यह स्थान पूर्व में कन्या हाईस्कूल के प्रस्तावित किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि थाना आने से गांव की शांति भंग होने के साथ गांव का वातावरण खराब हो जाएगा। डीएम और विधायक को दिए गए ज्ञापन मेें ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के आवागमन तथा जंगल से मवेशियों के लिए चारा लाने वालों के साथ पूर्व में कन्या हाईस्कूल के चयनित भूमि का हवाला देते हुए थाने को अन्यत्र खोलने की मांग की है। साथ ही यह आरोप लगाया है कि बिना ग्रामीणों से रायशुमारी किए भूमि का सीमांकन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर थाने के भवन को इस जगह पर खोला गया उन्हें उग्र आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा। इस संदर्भ में पाटी के थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा का कहना है कि यह भूमि राजस्व विभाग के अंर्तगत आती है तथा राजस्व द्वारा पुलिस विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। विरोध करने वालों मे गांव के बहादुर मेहता, हरीश राम, भगवान सिंह, दर्शन राम, किशोर लाल, राम सिंह, चतुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, नैन सिंह, नारायण सिंह ,शेर सिंह, भगवान सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।