फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एआरटीओ ने लगाई यातायात पाठशाला

एआरटीओ ने लगाई यातायात पाठशाला

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने लगाई यातायात पाठशाला
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात पाठशाला लगाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


एआरटीओ रश्मि भट्ट ने कहा कि ज्यादातर सड़क हादसे यातायात नियमों का पालन नहीं करने की वजह से होते हैं। इस दौरान विभाग के जवानों ने बाइक चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों का डेमो दिखाया।

प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई पाठशाला में एआरटीओ ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित हो, इसके लिए नियम बने हैं, लेकिन कई लोग नियमों का पालन करने की वजह से हादसों का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की लापरवाही कई लोगों को हादसे का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन


खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाइक एवं स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने, तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन नहीं चलाने, बगैर लाइसेंस कोई भी वाहन नहीं चलाने की सीख दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed