{"_id":"5c06b216bdec22414672489f","slug":"111543942678-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं की जानकारी संबंधी डाटा इंट्री कार्य पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं की जानकारी संबंधी डाटा इंट्री कार्य पूरा करें
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों को विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाताओं के संबंध में डाटा इंट्री का कार्य 16 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि प्रत्येक दशा में नौ दिसंबर तक ऑन लाइन, ऑफ लाइन सहित समस्त आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में 2177 ऑफ लाइन एवं 30 ऑन लाइन तथा विधानसभा क्षेत्र चंपावत में 2458 ऑफ लाइन एवं 62 ऑन लाइन फार्म प्राप्त हुए थे, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष की डाटा इंट्री की जा रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुछ जिलों के डाटाइंट्री में रुचि न लेने और धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। आयोग की समय सीमा के तहत शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में न होने पर संबंधित बीएलओ के साथ क्षेत्र के सुपरवाइजर और एआरओ की लापरवाही मानी जाएगी और उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार नीलू चावला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस बोहरा, निखिल, निरंजन, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।