{"_id":"5bd4ac5cbdec2265a1061910","slug":"111540664412-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी और स्वांला में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी और स्वांला में लगा जाम
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर कटिंग के दौरान शनिवार को अमोड़ी के पास घंटों जाम लग गया। इसके चलते टनकपुर और चंपावत को आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। बरसात के बाद दुबारा से शुरू हुए सड़क कटिंग के चलते आए दिन जाम लग रहा है।
बारहमासी सड़क पर इन दिनों घाट से लेकर टनकपुर तक सड़क कटिंग, सुरक्षा दीवार, डामरीकरण और स्क्रबर का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को अमोड़ी, स्वांला और धौन के पास दर्जनों वाहन जाम में घंटो फंसे रहे। बाद में जेसीबी और पोकलैंड से मलबा हटाकर जाम खोला गया। जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। अलबत्ता सड़क में पानी का छिड़काव नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। दूसरी ओर निर्माण कार्य में लगे कार्यदायी कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण स्थल में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।