{"_id":"5b9a9cea867a557ff306cf21","slug":"111536859370-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 के लिए अभी से तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 के लिए अभी से तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : माहरा
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र का दौरान कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाजसेवी राजेश मोहन सक्सेना एवं मदन सिंह लड़वाल के निधन पर उनके आवास में जाकर परिजनों को सांत्वना भी दी।
कांग्रेस नेता माहरा के क्षेत्र आगमन पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष जगत सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माहरा ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बनबसा के फागपुर में माहरा ने मनोज कालाकोटी के आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा।
ग्रामीणों ने सेना छावनी का गंदा पानी गांव किनारे नाले में जमा होने से भूमिगत पानी के दूषित होने, प्रदूषण और संक्रमण का खतरा होने के हवाला देते हुए नाले को पाटने या ह्यूम पाइप लगवाने की मांग की। साथ ही पिछले वर्ष रामलीला मंच को ध्वस्त करने, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक नर्सरी स्कूल में पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों, एमआई रूम (सेना अस्पताल), ईसीएचएस, कैंटीन आदि आवागमन करने वाले पूर्व सैनिकों, आश्रितों के लिए गेट नहीं खोलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान भगवत सरन, मनोज कालाकोटी, पार्टी के जिला प्रवक्ता वैष्णव गोयल, हरजीत, रूपेश, बाबा, बॉबी नाथ, ग्रामप्रधान गीता देवी, वार्ड सदस्य बबली देवी, पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश, रिटायर्ड बीडीओ कैलाश राम विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक लक्ष्मण राम, लाल सिंह सामंत, वैष्णव गोयल आदि थे। इससे पहले उन्होंने बनबसा में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।