फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वन कर्मी ने दो छात्रों को बरसाती नाले में डूबने से बचाया

वन कर्मी ने दो छात्रों को बरसाती नाले में डूबने से बचाया

Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
वन कर्मी ने दो छात्रों को बरसाती नाले में डूबने से बचाया
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ के बरसाती नाले में नहाने गए दो छात्रों को एक जांबाज वन कर्मी ने डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन

एक स्कूल के तीन छात्र शुक्रवार को छीनीगोठ गांव के पास खोपाताल नाले में नहा रहे थे अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से दो छात्र डूबने लगे। तीसरे छात्र के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे शारदा रेंज के वन बीट अधिकारी हर्षवर्द्धन गड़िया मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना डूबते छात्रों को बचाने के लिए नाले में कूद पड़े। उन्होंने दोनों छात्राें को बचा लिया।


गड़िया ने बताया कि एक छात्र पानी में इस कदर डूब गया था कि दिखाई नहीं दे रहा था मगर उसके बाल उनके हाथ में आने से उन्होंने उसे बचा लिया। पेट में पानी भरने से वह बेहोश हो चुका था। इसपर उन्होंने छात्र का सीना दबाकर पानी निकाला जिसके बाद उसे होश आया। बताया कि तीनों किशोर विवेकानंद स्कूल के छात्र थे जिन्हें बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, समाजसेवी श्याम सिंह बिष्ट आदि लोगों ने वन कर्मी के हिम्मत की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed