{"_id":"5b4b85d64f1c1b4d748b4e9b","slug":"111531676118-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का विरोध, प्रदर्शन
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर लोगों ने सीएचसी गेट पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोर्खा के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने अस्पताल गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि वर्तमान में अस्पताल में सामान्य रोगियों को देखने के लिए भी मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट और एक दंत रोग विशेषज्ञ है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक्सरे तकनीशियन आदि कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं।
डॉक्टरों की कमी के कारण यह अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने से लोगों को चंपावत, पिथौरागढ़, खटीमा या फिर हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। प्रदर्शन में अमित कुमार, माधव सिंह बोहरा, रमेश राम, बसंत बल्लभ पांडे, सौरभ थापा, सुमित राय, मोहम्मद कमरू, संजय प्रसाद, मनीष थापा, अजय त्रिवाना, नीरज गोर्खा ,रोबिन गोर्खा परमेश गोर्खा, अर्जुन गोर्खा, सूरज गोर्खा, पंकज कुमार, सनिल गोर्खा, शमशेर गोर्खा, नवीन कुमार, बजीर राम, गणेश राम आदि शामिल थे।