{"_id":"5b15863c4f1c1b214d8b4a56","slug":"111528137276-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली करने वाले कस्टम कर्मियों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली करने वाले कस्टम कर्मियों की जांच शुरू
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
पुलिस के नाम पर लकड़ी तस्कर से रिश्वत लेने वाले खटीमा कस्टम कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। बरेली से आए कस्टम के डिप्टी कमिश्नर ने उक्त प्रकरण की जांच-पड़ताल की। दोष साबित होने पर कस्टम कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
शनिवार की सुबह बनबसा पुलिस ने पाटनी तिराहे पर पिकअप (यूपी 26/8965) पर चार गिल्टे सागौन के बरामद किए थे। हालांकि, चालक वाहन छोड़ फरार हो गया था। इसी बीच पिकअप चालक यूपी पीलीभीत के ग्राम मझोला निवासी जाहिद नेे चंपावत के एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल को फोन पर वर्दीधारियों द्वारा एक जून की रात साढ़े ग्यारह बजे तीस हजार रुपये वसूलने की शिकायत की। एसपी द्वारा सीओ से कराई गई जांच में कस्टम कर्मियों द्वारा तस्कर से अवैध वसूली का प्रकरण सामने आया।
खटीमा कस्टम विभाग प्रिवेंटिव सेल के एक निरीक्षक और दो हेड कांस्टेबलों द्वारा अवैध वसूली की पुष्टि हुई, इस पर एसपी ने कस्टम के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर उक्त कस्टम कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। उधर, मामला उजागर होने के बाद खटीमा कस्टम विभाग के अधीक्षक केके गुप्ता की संस्तुति पर बरेली से आए कस्टम के डिप्टी कमिश्नर टीएस सैंगर ने पुलिस और कस्टम कर्मियों से पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।