फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पहली बार पहली अप्रैल से नहीं खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र

पहली बार पहली अप्रैल से नहीं खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र

Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पहली बार पहली अप्रैल से नहीं खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र

विज्ञापन
चंपावत।
चंपावत जिले में पहली अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुल सकेंगे। साधन सहकारी समितियों के कैडर सचिवों की हड़ताल की वजह से यह नौबत आ रही है। केंद्र कब से काम करेंगे, यह भी स्पष्ट नहीं है।
शासन के निर्देश पर सहकारिता विभाग को पहली अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोलने हैं। इन केंद्रों में किसानों से गेहूं की खरीद होगी। लेकिन फिलहाल ये केंद्र शुरू नहीं हो सकेंगे। सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा ने बताया कि फिलहाल पहली अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र नहीं खुल सकेंगे। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते कर्मियों की कमी है। हड़ताल खत्म होने के बाद ही ये केंद्र खुल सकेंगे। वैसे चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में ये केंद्र खोले जाने हैं।
विज्ञापन



सवा महीने से नहीं हुई कर्ज की वसूली
चंपावत। साधन सहकारी समितियों के कैडर सचिवों की हड़ताल की वजह से अधिकांश समितियों में ताले लटके हैं। इसके चलते कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले की 23 समितियों में से बमुश्किल 6 समितियों में करीब दस दिन पूर्व से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समितियों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जबकि शेष समितियां 19 फरवरी से बंद है। हड़ताल की वजह से कर्ज की वसूली पर भी जबर्दस्त असर पड़ा है। जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा का कहना है कि कर्ज वसूली के साथ ही किसानों को दिए जाने वाले कर्ज व खाद की बिक्री प्रभावित हुई है। इस बार अब तक महज 7.48 करोड़ रुपये (30.65 प्रतिशत) की ही कर्ज वसूली हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed