फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   समस्याओं को समय पर हल करें अधिकारी:डीएम

समस्याओं को समय पर हल करें अधिकारी:डीएम

Tue, 06 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को समय पर हल करें अधिकारी:डीएम
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। वन पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित मुख्य तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पानी आदि के मुद्दे छाए रहे। कुल 18 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फोर्ती के राजेंद्र ने बीपीएल कार्ड बनवाने, भेड़खान निवासी लक्ष्मीदत्त जोशी ने मोहल्ले के हैंडपंप को ठीक करने, चांचड़ी के गणेश सिंह महर ने सुतेड़ा से कांतेश्वर तक सड़क बनाने, ग्राम प्रधान कलीगांव मदन राम ने बारहमासी सड़क के बाइपास का विरोध, डुंगरी की बबीता ने पुल्ला एसबीआई बैंक खाते में आधार कार्ड मूल रूप में न होने से हो रहे भुगतान में दिक्कत, विविल के लक्ष्मीदत्त पंत ने जूनियर हाइस्कूल पंथ्यूड़ा का उच्चीकरण कराने, उमेश गहतोड़ी स्टेशन बाजार में अस्थाई दुकानें बनाने की मांग की। एसडीएम आरसी गौतम के संचालन में हुए तहसील दिवस में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उधर बाराकोट में आयोजित तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


टनकपुर में एसडीएम अनिल चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में सिर्फ पांच फरियादी पहुंचे। पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे निवासी शांति देवी ने विधवा पेंशन न मिलने, नायकगोठ नम्रता ने बेटी नंदनी को नंदा देवी कन्याधन योजना का लाभ न मिलने, छीनीगोठ के दिवान सिंह, उमेश राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास न मिलने की शिकायत दर्ज कराई, इस पर समाज कल्याण विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ककनई के पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश परगाई ने ककनई एकल पेयजल योजना की मरम्मत करा जलापूर्ति सुचारु कराने, छीनीगोठ मल्ली में झूल रही विद्युत लाइन को ऊंचा कराने एवं क्षतिग्रस्त पोलों को बदले जाने की मांग रखी। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्याएं दूर कर अवगत कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद, सिंचाई विभाग के एई आरके यादव, वन दरोगा केसी गुणवंत, दुग्ध संघ के त्रिलोचन भट्ट, सहायक कृषि अधिकारी योगेेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


चंपावत में अधिकारियों का हुजूम, फरियादी महज एक
चंपावत। तहसील दिवस में अधिकारियों का हुजूम रहा, लेकिन फरियादी गायब रहे। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद एक फरियादी दुर्गादत्त गहतोड़ी आए। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता और सुरजीत महरा के संचालन में हुए तहसील दिवस में दुर्गादत्त ने जूप वार्ड में खराब हैंडपंप की मरम्मत के साथ पेयजल लाइन की स्वीकृति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed