{"_id":"5a54ec764f1c1b4f198b5dc2","slug":"111515514998-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों से बचाव को नियमों का पालन करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से बचाव को नियमों का पालन करें : एसपी
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। टैक्सी चालकों, आम नागरिकों और रोडवेज कर्मियों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जरूरी जानकारियां दी गईं। हस्ताक्षर अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलवाया गया।
रोडवेज स्टेशन परिसर में हुई सभा में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि वाहन चलाते समय लापरवाही, यातायात के नियमों का पालन न करना, नशे की हालत में वाहन चलाने और ओवरटेक करने से मुख्य रूप से हादसे होते हैं।
बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिया, उबड़-खाबड़ मार्ग, संकरी सड़क पर ओवरटेक करने, तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं के खतरे ज्यादा रहते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर सुरक्षित सफर की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल, दरोगा हेमंत सिंह कठैत, प्रभारी एफएसओ नरेंद्र प्रसाद, टैक्सी यूनियन के भुवन चंद्र पांडेय, मदन धौनी आदि थे।