{"_id":"5a467ec44f1c1bd0408bfb61","slug":"111514569412-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज का वार्षिकोत्सव, वेद प्रचार समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज का वार्षिकोत्सव, वेद प्रचार समारोह शुरू
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आर्य समाज का तीन दिनी वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह शुक्रवार को हवन और यज्ञ के साथ शुरू हुआ। 20 यजमान दंपतियों ने यज्ञ और हवन में आहुति दी। अध्यक्ष राजीव आर्य के निर्देशन एवं मंत्री रामदेव आर्य के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आर्य विद्वान रामवीर शास्त्री एवं भजनोपदेशक पंडित प्रभात कुमार आर्य ने वेदवाणी अमृत वचनों का अनुश्रवण कराया।
उन्होंने कहा कि जीवन में पांच महायज्ञों का विशेष महत्व है। ब्रह्म, वेद, पितृ, अतिथि, बलिवैश्व देव यज्ञ का अनुपालन कर ही पुरुषार्थ की सिद्धि संभव है। इस अवसर पर श्याम सिंह, सामश्रवा आर्य, चंद्रभान अग्रवाल, संजय आर्य, वैभव अग्रवाल, नरेंद्र, रामकिशोर, देवराज आदि उपस्थित थे। आर्य समाज के अध्यक्ष राजीव आर्य ने क्षेत्रवासियों से वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आने को कहा है।