{"_id":"59ff4a504f1c1b78548bb0f9","slug":"111509902928-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 31 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 31 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा और राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जहां 31 परीक्षार्थी और राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा में 72 परीक्षार्थी शामिल अनुपस्थित रहे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चंपावत में पंजीकृत 125 में से 118, लोहाघाट में 96 में से 81, बाराकोट में पंजीकृत 28 में से 26 और पाटी में पंजीकृत 51 से परीक्षार्थियों में 44 ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चंपावत में पंजीकृत 261 छात्र-छात्राओं में 210, लोहाघाट में 57 में से 54, बाराकोट में 162 में 134 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। पाटी में पंजीकृत 132 में से सभी परीक्षार्थी शामिल हुए।