फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अनियंत्रित बाइक चालक ने महिला को टक्कर मारी, मौत

अनियंत्रित बाइक चालक ने महिला को टक्कर मारी, मौत

Wed, 18 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक चालक ने महिला को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के बस स्टेशन-पीलीभीत चुंगी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला की लाश परिजनों को सौंप दी है। एक अन्य हादसे में सड़क किनारे खड़े बोरिंग मशीन वाहन से टकराकर बनबसा निवासी टाटा मोटर्स का ट्रेनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक इन दोनों हादसों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बिनकोट गौंछ गांव निवासी कमला पांडेय (30) पत्नी गिरीश चंद्र पांडेय यहां आमबाग गांव में किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे कमला बाजार से घर को जा रही थी कि बस स्टेशन-पीलीभीत चुंगी मार्ग पर जेबी होटल के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोट थी। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था। परिजन उसे खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर महिला की लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में लिप्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराए जाने से फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की रात ही एक अन्य हादसे में आनंदपुर (बनबसा) निवासी प्रकाश चंद (26) पुत्र शाही चंद विचई गांव में व्यापार कर कार्यालय में पास राजमार्ग किनारे खड़े बोरिंग मशीन वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि प्रकाश टाटा मोटर्स रुद्रपुर में ट्रेनी कर्मचारी है। वह मंगलवार को टनकपुर से बाइक पर बनबसा को जा रहा था कि सड़क किनारे बोरिंग मशीन देखकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह उक्त बोरिंग मशीन वाहन से टकरा गया। खबर लिखे जाने तक इस हादसे की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद वाहनों की चेकिंग में जुटी पुलिस
टनकपुर। मंगलवार रात बाइकों से हुए दो हादसों के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे वाहनों पर लगाम कसना शुरू किया है। मंगलवार को हादसे में महिला की मौत की घटना के बाद बुधवार को सीओ आरएस रौतेला ने यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वाहनों की चेकिंग में 18 दोपहिया वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान किए गए हैं। वहीं एक ई-रिक्शा सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed