फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

Mon, 24 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में स्थानीय निकाय चुनाव में सफल रहे जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। करीब 20 वर्षों बाद नेपाल में हुए चुनाव को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह है। दो दशक बाद महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगर पालिका में मेयर, उपमेयर समेत चुने गए वार्ड सदस्यों का सम्मान किया गया। महेंद्रनगर में भीमदत्त नगर पालिका स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में समारोह हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य अमराज भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुदूर पश्चिमांचल विश्वविद्यालय के मानविकी, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख सुरेश भंडारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भीमदत्त नगर पालिका मेयर सुरेंद्र बिष्ट, उपमेयर सुशीला चंद समेत छह वार्डों के सदस्यों का सम्मान किया गया। शिक्षक केशव पंत ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed