{"_id":"5ea5b7248ebc3e90896a1643","slug":"11-people-from-uttar-pradesh-and-haryana-were-quarantined-champawat-news-hld3812626192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र व हरियाणा से आए 11 लोगों को क्वारंटीन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र व हरियाणा से आए 11 लोगों को क्वारंटीन किया
विज्ञापन
चंपावत के राहत केंद्र में योग सीखते मजदूर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पाटी। गाजियाबाद और हरियाणा से आए 11 लोगों को प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। इन सभी लोगों को रीठा साहिब क्वारंटीन किया गया है। इससे पूर्व डॉ. राकेश ने इन सभी लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। वहीं अब चंपावत जिले में संस्थागत क्वारंटीन की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि रविवार को होम क्वारंटीन की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये संख्या अब भी 5198 है। इधर रविवार को तीन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि अब तक चंपावत जिले के सभी 46 सैंपल निगेटिव आए हैं।
आइसोलेशन में रखे नेपाली युवक को राहत शिविर में किया शिफ्ट
टनकपुर (चंपावत)। करीब एक माह से आइसोलेशन वार्ड में रखे गए नेपाल निवासी युवक को अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने राहत कैंप में शिफ्ट कर दिया है। इधर ऋषिकेश और मध्य प्रदेश से आए दो और युवकों को क्वारंटीन किया गया है। इन दोनों युवकों और राहत कैंप में शिफ्ट किए गए युवक सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि 25 मार्च से टनकपुर में में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखे गए नेपाली निवासी युवक को राहत कैंप में शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी थी, लेकिन नेपाल सीमा सील होने के कारण इसे अब तक आइसोेलेशन वार्ड में ही रखा गया था। इधर रविवार को ऋषिकेश और मध्य प्रदेश से आए दो युवकों स्वास्थ्य जांच के बाद एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए हैं। संवाद
उत्साह से योगाभ्यास कर रहे राहत केंद्र के मजदूर
चंपावत। चंपावत में रैनबसेरा स्थित राहत केंद्र में मजदूरों की संख्या अब महज 14 रह गई है। लेकिन कम संख्या के बावजूद यहां रह रहे बहराइच और अन्य स्थानों के मजदूर बढ़ चढ़ कर योग सीख रहे हैं। योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी इन मजदूरों को सुबह एक घंटे योग करा रहे हैं। ब्यूरो