फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   11 medal shocks in state level competition

छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 11 पदक झटके

Wed, 18 Oct 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 18 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
11 medal shocks in state level competition
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल लेकर लौटे चंपावत जिले के खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 प्राथमिक और जूनियर वर्ग की हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटे छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। छात्रों ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।  
विज्ञापन


दल नायक जिला खेल समन्वयक नरेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि लंबी कूद में लक्ष्मी रावत, 600 मीटर दौड़ में सुनीता जोशी, फुटबॉल, लोकनृत्य में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जबकि प्राथमिक वर्ग की खो-खो, अंग्रेजी सुलेख में अर्पित उपाध्याय ने रजत पदक, सब जूनियर वर्ग की कबड्डी, प्राथमिक वर्ग की अंताक्षरी, प्राथमिक वर्ग अंग्रेजी सुलेख में हर्षित कश्यप, 50 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अमान अहमद ने कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।  
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में महेश खोलिया, ब्लाक समन्वयक लोहाघाट दीप जोशी, पाटी के रवीश पचौली, बाराकोट के रमेश चंद्र जोशी, चंपावत के अमित वर्मा, टनकपुर के दिवाकर भट्ट, नूरजहां, मधु कलौनी, रीतू गोस्वामी प्रतियोगियों के साथ गए हुए थे। टीम के जिले में पहुंचने पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, जीवन मेहता आदि शिक्षकों ने पीठ थपथपाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed