फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   11.01 crore to be recovered from 11296 farmers of Uttarakhand

उत्तराखंड के 11296 किसानों से होगी 11.01 करोड़ की वसूली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
11.01 crore to be recovered from 11296 farmers of Uttarakhand
चंपावत। अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों को तगड़ा झटका लगा है। इस दायरे में आने वाले उत्तराखंड के 11296 किसानों से 11.01 करोड़ रुपये की रकम वसूली की जाएगी। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक किसान ऐसे हैं, जो आयकर देने के बावजूद निधि का लाभ लेते रहे हैं। इस संबंध में बाकायदा राजस्व परिषद के आयुक्त और पीएम किसान सम्मान निधि के प्रदेश के नोडल अधिकारी बीएम मिश्र ने 26 नवंबर को पत्र जारी किया है। पत्र में वसूली की कार्यवाही कर राज्य सरकार के खाते में चेक या ड्राफ्ट से राशि भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत काश्तकारों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। उत्तराखंड में इस वक्त 756080 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें 9053 ऐसे किसान हैं, जो आयकरदाता होने के बावजूद योजना का लाभ लेते रहे हैं। ये अपात्र किसान एक नहीं, लगातार पांच किस्तें ले चुके हैं। इसी तरह 2243 किसान दूसरी अपात्रता (दस हजार रुपये पेंशन) होने पर भी योजना की रकम उड़ाते रहे। चंपावत के मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि आयकर विभाग ने बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड नंबर से मिलान किया तो ये गड़बड़ियां उजागर हुईं। जबकि अन्य अपात्र पीएम किसान पोर्टल के सत्यापन में पकड़ में आए। आयकरदाता और दस हजार रुपये पेंशन पाने वाला किसान योजना के तहत अपात्रता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

किस जिले में कितने किसानों से होगी वसूली
चंपावत : 367, पिथौरागढ़ : 455, अल्मोड़ा : 1112, बागेश्वर : 264, नैनीताल : 938, ऊधमसिंह नगर :1895, चमोली : 436, देहरादून :1094, हरिद्वार :1643, पौड़ी : 455, रुद्रप्रयाग : 372, टिहरी :1533, उत्तरकाशी : 632
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
अपात्रता के बावजूद किसान निधि लेने वाले किसानों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही ऐसे किसानों की जानकारी जिले के राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। जिन किसानों के बैंक खातों में रकम होगी, उसमें से राशि स्वत: कटौती हो पीएम किसान निधि कोष में जमा हो जाएगी। जिन किसानों के खाते में कटौती योग्य राशि नहीं होगी, उनसे राजस्व विभाग से वसूली करने का आग्रह किया गया है।-राजेंद्र उप्रेती, मुख्य कृषि अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed