फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पाटी आदर्श स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

पाटी आदर्श स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
पाटी आदर्श स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
चंपावत। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 11 की छात्र-छात्राओं ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में तनाव मुक्त होकर परीक्षा में प्रतिभाग करें। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं की मेहनत से तैयारी करने को कहा। छात्र गौरव गहतोड़ी ने कविता के माध्यम से स्कूल की यादें साझा कीं। वहां शिक्षक प्रदीप जोशी, रामनाथ यादव, अमरीश वर्मा, चेतराम, धीरज पंत, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed