फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सुन ले दगडिय़ा बात सुनी जा, बात सुनी जा तू मेरी..

सुन ले दगडिय़ा बात सुनी जा, बात सुनी जा तू मेरी..

Mon, 05 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सुन ले दगडिय़ा बात सुनी जा, बात सुनी जा तू मेरी..
खालगढ़ का दीप मेला - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खालगढ़ में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की स्टार नाइट में वॉइस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन ने सुरीले गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव के दौरान कार्यक्रमों को देखने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित स्टार नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने किया। पवनदीप ने कुमाऊंनी गीत ‘प्यारी जन्मभूमि मेरो पहाड़’ से अपने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘सुण ले दगड़िया बात सुणि जा, तू मेरी’, ‘अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना’ गीत पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। गुमदेश क्षेत्र में पहली बार आगमन पर आयोजन समिति ने पवनदीप को सम्मानित किया। इस दौरान आदर्श कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। दीपक जोशी, संजय पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष चांद बोहरा, मोहित पांडेय, सतीश चिलकोटी, शिवराज, पप्पू अधिकारी, मदन कलौनी, राजीव सगटा, मनीष भट्ट, विकास पाटनी आदि थे।
विज्ञापन


‘सुण ले दगड़िया बात सुणि जा, तू मेरी..’
खालगढ़ में अंतिम दिवस आयोजित की गई स्टार नाइट
पवनदीप राजन के गीतों पर झूमे श्रोता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed