फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर निकाय नाम वापसी:लोहाघाट में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

नगर निकाय नाम वापसी:लोहाघाट में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय नाम वापसी:लोहाघाट में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। चंपावत जिले की चार नगर निकायों में से तीन में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों में एक भी नाम वापस नहीं हुआ। लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इस तरह चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात, लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सात और बनबसा नगर पंचायत के लिए छह प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


चंपावत की निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि चंपावत नगर पालिका में अध्यक्ष और सदस्य किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। टनकपुर नगर पालिका में भी किसी ने नाम वापस नहीं लिया। आरओ अनिल गर्ब्याल ने बताया कि टनकपुर पालिका के लिए अध्यक्ष पद पर सात और बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब छह प्रत्याशी मैदान में है। वहीं, लोहाघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। आरओ आरसी गौतम ने बताया कि निर्दलीय चंद्रा पुनेठा और हयात सिंह ने नाम वापस लिया। इस तरह यहां अब सात प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन


वहीं चंपावत नगर पालिका के छह वार्ड सदस्यों में 12, टनकपुर पालिका के 11 वार्ड सदस्यों के लिए 39, लोहाघाट नगर पंचायत में पांच वार्ड सदस्यों के लिए 16 और बनबसा में सात वार्ड सदस्यों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। वी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed