फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनलेख क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा

बनलेख क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा

Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बनलेख क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा

विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बनलेख की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बनलेख, मौराड़ी, कसान, चंतोला, द्वारलेख, सिरनौला, चौड़ा आदि गांवों में पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंपनी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं कर रही है। वह योजना की मरम्मत करने बजाय टूटी पेयजल लाइन से पानी का उपयोग कंपनी के कार्यों में कर रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि क्षेत्र के गांवों में क्रांतेश्वर के जंगलों से बनी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। इस योजना की लाइन सड़क निर्माण कार्य के चलते कई बार क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे लोगों को दूर गधेरों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पेयजल लाइन को ग्रामीणों ने ठीक करने का प्रयास किया तो सही लेकिन निर्माण कंपनी की ओर से पाइपों को फिर से तोड़ दिया गया है। जिस स्थान पर लाइन टूटी हुई है उस स्थान पर कंपनी ने तालाब बनाकर पानी का उपयोग अपने निजी कार्यों के लिए वाहनों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र जोशी, देवी दत्त, जय दत्त, जीत राम, खीमराम, जयदत्त जोशी, तारा दत्त, चूड़ामणी, टीकाराम, खीमानंद, कमल चंद्र, मोहित भट्ट आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed