{"_id":"5abfc7944f1c1bb4618b4a94","slug":"101522517908-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जलागम परियोजना के अंतर्गत बाराकोट ब्लाक के रेघाड़ी गांव में किए गए वानिकी कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। रैघाड़ी वन पंचायत के सरपंच मोहन सिंह ने सीडीओ से वानिकी कार्य का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भुगतान करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।
सरपंच का कहना है कि उसने रेघाड़ी ग्राम पंचायत में 2015 में जलागम की ओर से वानिकी कार्य किए थे। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी उन्हें विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया है। कुछ दिनों पूर्व विभाग ने उन्हें 47944 रुपये का चेक प्रदान किया था। ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। प्रधान से हस्ताक्षर करने के लिए कहने पर उसने कमीशन देने की बात कही। इसकी शिकायत जलागम के यूनिट अधिकारी को दी तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। भुगतान नहीं होने के कारण वह मजदूरों का भुगतान भी नहीं कर पा रहा है।
जलागम पर लगाया अनुबंध से मुकरने का आरोप
चंपावत। यहां गोरलचौड़ मार्ग में अब तक संचालित हो रहे जलागम कार्यालय पर भवन स्वामी ने अनुबंध से मुकरने का आरोप लगाया है। भवन स्वामी नारायण दत्त बगौली ने जलागम पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जलागम की ओर से उनका भवन किराए पर लिया गया था। नए वित्तीय वर्ष में विभाग ने कार्यालय तो अन्यत्र खोल लिया है, लेकिन उनका अवशेष भवन किराया, भवन क्षति रिपेयरिंग और विद्युत शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है।