{"_id":"5a14523d4f1c1b72548be8cb","slug":"101511281213-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को दी कानूनी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को दी कानूनी जानकारियां
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में विधिक शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई। प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता और कीर्ति बल्लभ जोशी के संचालन में आयोजित शिविर में पैरा लीगल वालंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी।
उनका कहना था कि आज युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के शौक को पूरा करने के लिए युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गरीब, दिव्यांग, महिलाओं, अनुसूचित जाति के लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायताओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र जोशी, भुवनचंद्र जोशी, गोपाल पंतोला आदि मौजूद थे।