{"_id":"59c7e80f4f1c1b91688b6571","slug":"101506273295-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुला, लेकिन पूर्णागिरि धाम में नही लौटी नवरात्र की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुला, लेकिन पूर्णागिरि धाम में नही लौटी नवरात्र की रौनक
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा। लेकिन शाम होते ही फिर शुरू हुई झमाझम बारिश ने मां पूर्णागिरि के पुजारियों व कारोबारियों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। दिन भर मौसम खुला रहने और अवकाश का दिन होने के बावजूद नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कम रही। करीब चार से पांच हजार की संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंचे। सोमवार को पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में यूं तो साल भर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन नवरात्रों में भक्तों की भीड़ खासी बढ़ जाती है। हर साल की तरह इस बार भी मां के धाम में शारदीय नवरात्र की रौनक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अचानक बदले मौसम के मिजाज ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। धाम के पुजारियों के साथ ही कारोबारियों द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम बारिश के कारण धरे के धरे रह गए। प्रशासन ने जहां बिजली, पानी, सफाई व सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए वहीं मंदिर समिति ने धाम के मुख्य मंदिर के साथ ही काली मंदिर को भी नवरात्र के लिए फूलों से सजाया है।
मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि बारिश से पूर्णागिरि की कोई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। उन्हें उम्मीद है कि सोमवार को मौसम खुला रहा तो पंचमी के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी।