{"_id":"59c7e8034f1c1bb5688b65cd","slug":"101506273283-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं बार अभिभावक संघ अध्यक्ष बने प्रहलाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं बार अभिभावक संघ अध्यक्ष बने प्रहलाद
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट राजकीय इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के चुनाव हुए। सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता सर्वसम्मति से दसवीं बार पीटीए के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए आवाज उठाने की बात कही।
शिक्षक श्याम दत्त चौबे ने शैक्षिक और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के अलावा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने छात्रों के विकास के लिए सुझाव देने के साथ ही अभिभावकों से सहयोग की अपील की। पीटीए की नई कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य पदेन उपाध्यक्ष, विक्रमाजीत चौहान सचिव, प्रकाश सिंह बोहरा उप सचिव, मोहन पाटनी कोषाध्यक्ष, वीरपाल सिंह आय-व्यय निरीक्षक चुने गए। जबकि राधिका देवी, कमला देवी, दीपक सिंह मेहता, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, ईश्वर सिंह यादव, विनय सुतेड़ी, भगवान जोशी, शांति देवी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर घनश्याम भट्ट, अनूप कौशल, देवेंद्र कुमार मिश्र, कामेश्वर सिंह, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह देव, मनोहर सिंह करायत, गिरीश राय आदि मौजूद रहे।
फोटो 24 एलएचजी 01पी (सिंगल)