{"_id":"599b243c4f1c1b79098b4798","slug":"101503339580-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट काश्तकार: 15-29-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट काश्तकार: 15-29-47
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विश्व मधुमक्खी दिवस पर किसान भवन देहरादून में रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में सूखीढांग के मौनपालक हरीश चंद्र जोशी को सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसान हरीश जोशी को इंडिका मौन पालन पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध सिंह उनियाल ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सूखीढांग क्षेत्र के गांवों में बेमौसमी सब्जियों के साथ ही जैविक सब्जी उत्पादन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए हरीश जोशी पूर्व में भी कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। हरीश जोशी ने सूखीढांग क्षेत्र को हनी हब के रूप में विकसित करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए हैं। जिस कारण अब क्षेत्र के अधिकांश गांवों में किसान मौनपालन को आजीविका के रूप में अपनाने लगे हैं। हरीश को सम्मान मिलने पर साधन सहकारी समिति चौड़ाकोट के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, जिला सहायक निबंधक पीएस राणा आदि किसानों ने खुशी जताई।