फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth dies after being pressed under stones while removing gravel

बजरी निकालते समय पत्थरों के नीचे दबने से युवक की मौत

Sat, 12 Dec 2020 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being pressed under stones while removing gravel
ब्लॉक के कंडवाल गांव में पहाड़ी खोदकर बजरी निकाल रहे एक युवक की पत्थरों के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि कंडवाल गांव में मोहन प्रसाद पुरोहित के मकान निर्माण के लिए गांव के सुनील कंडवाल और रोहित कंडवाल पहाड़ी खोदकर बजरी निकाल रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी दरक गई और दोनों युवक पत्थरों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रोहित कंडवाल (22), पुत्र परमानंद कंडवाल की मौत हो चुकी थी, जबकि मकान मालिक का पुत्र सुनील कंडवाल (20) घायल हो गया। सुनील को ग्रामीण पीएचसी नारायणबगड़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed