{"_id":"680e1820918856b15706067e","slug":"youth-arrested-for-raping-a-minor-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112066-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Sun, 27 Apr 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग छह माह की गर्भवती है।
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की मां ने गोपेश्वर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। बेटी कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। उसे अस्पताल लेकर आए तो डाॅक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें वह छह माह की गर्भवती निकली। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि नितिन (21) निवासी ग्राम लासी, चमोली ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम के तहत 26 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। आरोपी को रविवार को गोपेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद