फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Yoga is the medicine for every disease: Yogi Bharat Bhushan

हर रोग की दवा है योग : योगी भारत भूषण

Tue, 21 Jul 2020 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the medicine for every disease: Yogi Bharat Bhushan
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कोविड 19 को लेकर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार के अंतिम दिन पद्मश्री योगी भारत भूषण ने कोरोना में योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से योगी या योग करने वाले ग्रसित नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग में हर बीमारी के मर्ज की दवा है।
विज्ञापन

वेबिनार के दूसरे दिन का विषय कोरोना में भारतीय उपचार पद्धति (योग, आयुर्वेद, मर्म, प्राकृतिक चिकित्सा) था। इसमें उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डा. बीएस बिष्ट ने योग का महत्व बताया। अधिष्ठाता आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान संकाय गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि निरंतर योग से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है। वैद्य राजेश अपूर ने कोरोना रोकथाम के लिए पारंपरिक तरीके बताए। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी ने मर्म चिकित्सा के जरिए विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दी। इस अवसर पर वेबिनार निदेशक प्रो. आरके गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भगवती प्रसाद राघव, देव भूमि विचार मंच के अध्यक्ष डा. चैतन्य भंडारी, डा. ललित तिवारी, डा. एकके उनियाल, डा. बीसी शाह, डा. शिवचंद्र सिंह रावत, डा. गिरधर जोशी, डा. जगमोहन नेगी, मीडिया प्रभारी डा. दर्शन सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संचालन डा. भानु जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed