{"_id":"6543b45926be3168ca01faca","slug":"x-ray-technician-dies-under-suspicious-circumstances-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3002-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक्सरे टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक्सरे टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 02 Nov 2023 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में तैनात एक एक्सरे टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गोपेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। घटनास्थल जिला सेवायोजन विभाग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बीते 24 अक्तूबर को एक्सरे टेक्नीशियन नवीन पंवार (36) पुत्र सोबन सिंह पंवार, निवासी थानो रोड, कानरवाला, डोईवाला, देहरादून यहां गोपेश्वर बाईपास पर एक शौचालय की छत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। 25 अक्तूबर की सुबह पत्नी जमुना पंवार ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया जहां एक नवंबर को उसने दम तोड़ दिया है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई दिनेश सिंह पंवार ने बताया कि नवीन 24 अक्तूबर को कुछ साथियों के साथ समीप के एक गांव में पार्टी में गया था। इसके बाद 25 अक्तूबर को वह शौचालय की छत पर पड़ा मिला। मृतक की पत्नी की ओर से 29 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की तहरीर दी गई थी, लेकिन अब नवीन की मृत्यु होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।