फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workers formed human chain for salary

वेतन के लिए मजदूरों ने बनाई मानव शृंखला

Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Workers formed human chain for salary
छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के मजदूरों और कर्मचारियों ने शनिवार को 500 मीटर तक मानव शृंखला बनाकर कंपनी प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं, मजदूरों का क्रमिक धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों की हड़ताल से विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का काम ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे धरना स्थल पर करीब 200 मजदूर एकत्रित हुए। कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए मजदूरों ने टीएचडीसी कार्यालय परिसर तक मानव शृंखला बनाई। इस दौरान उन्होंने मजदूरों का शोषण बंद करो, एचसीसी प्रबंधन होश में आओ, मजदूरों के वेतन का भुगतान शीघ्र करो के नारे लगाए। बाद में टीएचडीसी कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सोहन कुमार, समीर शाह, अनिल बेडवाल, संतोष सिंह, कन्हैया शाह और राजेंद्र सिंह ने कहा कि मजदूर और कर्मचारी परियोजना में दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन वेतन भुगतान में देरी कर रहा है। छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने एलान किया कि यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर विजय नेगी, बीएन झा, दीपक नेगी, पवन खंडूरी, संतोष जैशाली, राजीव, रियाज खान आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के बैराज साइड पर कार्यरत मजदूरों ने भी छह माह से वेतन भुगतान न होने पर कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि उनको मेडिकल और पीएफ की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर राम प्रकाश चौहान, राजेंद्र लाल, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
जल्द ही मजदूरों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। दो-दो माह का वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों व मजदूरों से अपील है कि वे हड़ताल समाप्त कर दें।
बिरेंद्र कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed