फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work at the hydroelectric project remained suspended for the third day

Chamoli News: तीसरे दिन भी बंद रहा जल विद्युत परियोजना का कार्य

Sat, 04 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Work at the hydroelectric project remained suspended for the third day
ज्योतिर्मठ। तपोवन जल विद्युत परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने परियोजना का काम तीन दिन से बंद करा रखा है। इससे कंपनी को हर दिन नुकसान हो रहा है। 520 मेगावाट वाली तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावित ग्रामीण 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को मौसम खराब राह लेकिन ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे और छाता ओढ़कर धरना दिया। ग्रामीण बैराज साइड व टीवीएम साइड पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के लोग परियोजना से किसी भी तरह से प्रभावित हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करना एनटीपीसी कंपनी की जिम्मेदारी है। कंपनी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मांगें मानी नहीं जाती वे आंदोलन बंद नहीं करेंगे। उधर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार से परियोजना के कार्य बंद करवा रखे हैं। इससे जहां परियोजना के कार्य ठप हैं वहीं कंपनी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। धरना देने वालों में दिगंबर बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, विनीता देवी, प्रवेश डिमरी, रणजीत लाल, मुसूली देवी, बलवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed