फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   winner got reward

विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

Mon, 23 Feb 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 23 Feb 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन

औली में 20 फरवरी से चल रही चार दिवसीय विंटर स्कीइंग कार्निवाल एवं ओपन चैंपियनशिप के अंतिम दिन प्रसिद्ध ढोल वादक और भोटिया कला मंच के संयोजक प्रेम हिंदवाल की टीम ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन


समापन अवसर पर औली पहुंचे सूबे के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने विभिन्न खेलों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि औली जैसे खूबसूरत पर्यटक स्थल के साथ राजनीति नहीं सहभागिता दिखाने की जरूरत है। औली की विश्व मानचित्र की पहचान को खोने नहीं दिया जाएगा। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने औली के विकास के लिए अवस्थापना मद से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


औली को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की लोगों की मांग पर प्रभारी मंत्री पंवार ने शीघ्र डीएम को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने औली के विकास के लिए हरसंभव प्रयास की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ रोहिणी रावत ने औली में आइस स्केटिंग रिंग का कार्य पूर्ण करने की मांग की।

इस दौरान भारतीय सेना की वॉलीबाल टीम के साथ ही सलालम रेस में अव्वल अंकित भट्ट, रजनीश, सिद्धार्थ, अतुल भट्ट, अमित चौहान व कुंवर सिंह,  सलालम सब जूनियर वर्ग (पुरुष) में अंकित कवांण, निखिल कवांण, प्रियांशु कवांण, सलालम सब जूनियर वर्ग (महिला) में मानसी, भारती और भावना तथा म्यूजिकल चेयर में कृतिका राजपूत, नेहा बिष्ट और अनीता भुजवाण को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, एसडीएम जोशीमठ अनूप कुमार नौटियाल, आईटीबीपी और जीएमवीएन के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जीएमवीएन के एमडी एन रविशंकर, आईटीबीपी के सहायक सेनानी रमन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, जीएमवीएन के मुख्य स्की प्रशिक्षक पित्री खंडूड़ी, एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल और दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।


कलाकारों संग नाचे शहरी विकास मंत्री
प्रसिद्ध ढोल वादक प्रेम हिंदवाल ने जैसे ही ढोल को थाप देकर पाैंणा नृत्य की प्रस्तुति दी तो शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार खुद को नहीं रोक पाए और कलाकारों के बीच पहुंचकर नाचने लगे।

औली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर एक घंटे तक चला। यहां कई देशी-विदेशी पर्यटक भी पहुंचे, जिन्होंने पौंणा नृत्य आयोजन का मजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed