फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will have to wait for movement

Chamoli News: आवाजाही के लिए करना होगा और इंतजार

Fri, 25 Aug 2023 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for movement
थराली। सोल क्षेत्र के ग्रामीणों को वाहनों की आवाजाही के लिए अभी दो से तीन हफ्ते का इंतजार और करना पड़ेगा। 13 अगस्त की रात्रि को बादल फटने से प्राणमति नदी में उफान आने से थराली-डुंगरी सड़क 150 मीटर नदी में समा गई। इससे मैन, केरा, डुंग्री, दरमोला, रूईसाण, बूंगा, बुरसोल, गेरूड़, कोलपुड़ी सहित 16 गांवों की आवाजाही बंद हो गई थी। ग्रामीण चट्टानी रास्तों से पैदल चलकर तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं। अब पीएमजीएसवाई ने वाश आउट के स्थान से सड़क की नई कटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए आपदा मद में साढ़े नौ लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी ने कहा कि कठोर चट्टान तोड़ने के लिए कंप्रेशर मशीन लगाई गई है। वहीं, थराली से एक किमी आगे देकुना के पास चट्टान से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिससे पैदल मार्ग भी जाेखिमपूर्ण बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed