फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Will fight for the interests of taxi drivers and union'

‘टैक्सी चालकों और यूनियन के हितों के लिए करेंगे संघर्ष’

Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
'Will fight for the interests of taxi drivers and union'
नव निर्वाचित चमोली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का रविवार को शपथ समारोह हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि टैक्सी-मैक्सी पहाड़ के लोगों के लिए देवदूत का काम करतीं हैं। हम सबको टैक्सी चालकों के इस समर्पण भाव का सम्मान करना चाहिए। टैक्सी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुंवर ने कहा कि टैक्सी चालकों और यूनियन के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। नंदा घुंघटी टैक्सी यूनियन जोशीमठ के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के सुधारीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, टैक्सी यूनियन सचिव सत्येंद्र सिंह फरस्वाण, कैलाश चंद्र, सुखवीर सिंह, राजीव कुमार, शूर सिंह, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल शाह, दीनू रावत, अनु अग्रवाल और रणजीत लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed