फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will celebrate the golden jubilee of Chipko movement on 26-27

Chamoli News: 26-27 को मनाएंगे चिपको आंदोलन का स्वर्ण जयंती समारोह

Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Will celebrate the golden jubilee of Chipko movement on 26-27
गोपेश्वर। इस वर्ष चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति रैणी की ओर से 26 व 27 मार्च को जोशीमठ में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति ने एक बैठक की और स्वर्ण जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया। समारोह में लोकगायकों की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा और संरक्षक चंद्र सिंह ने बताया कि समारोह का आयोजन जेपी खेल मैदान रविग्राम में होगा। समारोह में हंस फाउंडेशन के संस्थापक मंगला माता और भोले जी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान जोशीमठ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed