फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wild pigs are trampling the crops and making holes in the fields

Chamoli News: फसल को रौंद कर खेतों में गड्ढे कर रहे जंगली सुअर

Sun, 13 Apr 2025 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Apr 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
Wild pigs are trampling the crops and making holes in the fields
फोटो
विज्ञापन


सैकोट गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली ब्लाॅक के सैकोट गांव में जंगली सुअर गेहूं की फसल को रौंद रहे हैं और खेतों में गड्ढे भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में टीम भेजकर नुकसान का निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ, अब बची फसल को सुअर नष्ट कर रहे हैं। सुअरों को खदेड़ने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है।

सैकोट गांव के इर्दगिर्द खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल लहलहा रही है। ग्रामीण अब फसल को काटने की तैयारी कर रहे थे कि 10 और 11 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि से फसल काे नुकसान पहुंचा। बालियों पर लगे बीज नष्ट हो गए। अब जंगली सुअरों के झुंड फसल को रौंद रहे हैं। काश्तकार हरीश सेमवाल, अशोक पंवार, अनुराग थपलियाल, उमेश थपलियाल, भगत पंवार, सूरी लाल, सज्जन लाल, अनिल नेगी, भगत और जीतेंद्र का कहना है कि सैकोट गांव के खेतों में शाम होते ही सुअरों के झुंड पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed