फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wife and daughter arrested along with murder accused, sent to jail

हत्या के आरोप में पत्नी सहित बेटी और बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 06 Nov 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Wife and daughter arrested along with murder accused, sent to jail
राजस्व पुलिस नारायणबगड़ ने बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली की अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद पुरोहित ने बताया कि दो नवंबर को नारायणबगड़ ब्लॉक के निलाड़ी गांव के आगर चिमनी तोक निवासी दिग्पाल सिंह (47) पुत्र बादर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में तीन नवंबर को मृतक के भाई ने नामजद तहरीर दी थी जिसके आधार पर राजस्व पुलिस ने पांच लोगों मृतक की पत्नी हेमा देवी, पुत्र नीरज और पुत्री कुमारी लक्ष्मी के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद पुरोहित ने कहा कि बुधवार को तीनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed