{"_id":"695e983253704b02f00f5fa1","slug":"where-cow-is-respected-that-house-is-like-gokul-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-874100-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जहां है गाय का सम्मान, वह घर है गोकुल समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जहां है गाय का सम्मान, वह घर है गोकुल समान
Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के ठेली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन बड़ी संख्या में भक्तगण कथा सुनने पहुंचे। कथावाचक आचार्य सुरेंद्र कोठियाल ने गाय और गंगा के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में गाय का सम्मान होता है वह घर गोकुल के समान पवित्र हो जाता है। उस घर में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। गाय की सेवा करने से मानव को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, उसकी दरिद्रता मिटती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गंगा के संरक्षण से ही पृथ्वी का अस्तित्व भी है। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह, जीत सिंह, नंदन सिंह, सोहन, बलवीर, सुरेंद्र, दरवान सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद