फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Where booth workers are strong, BJP's victory assured there: Bhatt

जहां बूथ कार्यकर्ता मजबूत, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित : भट्ट

Sun, 18 Jul 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Where booth workers are strong, BJP's victory assured there: Bhatt
भाजपा कार्यकारिणी मंडल ने जगह-जगह बैठक कर शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता है, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है।
विज्ञापन

भाजपा के शक्ति केंद्र खैनुरी और ल्वांह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रत्येक घर तक शक्ति केंद्र के बूथ कार्यकर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी देनी है। विधायक ने जीआईसी छिनका गमशाली में पौधरोपण भी किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा। इस मौके पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, अवधेष रावत, अशोक गुसाईं और दिनेश खनेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed