फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Welcome to Maa Chandika with musical instruments

Chamoli News: वाद्य यंत्रों के साथ मां चंडिका का स्वागत

Thu, 18 Dec 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Dec 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Maa Chandika with musical instruments
आदिबदरी। जिलासू की आराध्य मां चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा ने आली, बूंगा, पंय्या आदि गांवों में भ्रमण किया। ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों के साथ मां चंडिका का स्वागत किया। दोपहर को माता चंडिका ने गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने देवी को रोट, अरसे आदि का भोग लगाया। शाम को ध्याणियों से नम आंखों से विदाई लेते हुए मां चंडिका और ब्रह्म निशान रात्रि प्रवास के लिए गिवाण गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी की आगवानी की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा, ममंद अध्यक्ष विनीता देवी, पूर्व जिपंस कलम कोहली, संजू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed