फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   We will make Shrinanda Raj Jat grand and divine: Ritu Khanduri

श्रीनंदा राजजात को बनाएंगे भव्य एवं दिव्य : ऋतु खंडूड़ी

Fri, 06 Jun 2025 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Jun 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
We will make Shrinanda Raj Jat grand and divine: Ritu Khanduri
लाटू देवता मंदिर में विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरीस्रोत जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने वाण पहुंचकर की लाटू देवता की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी शुक्रवार को वाण गांव पहुंचीं और लाटू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान लाटू से क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर में पूजा के बाद नंदा चौक वाण में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी श्रीनंदा राजजात को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा।

पिंडर घाटी के दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी लाटू देवता के मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में श्रीनंदा राजजात प्रस्तावित है। सरकार राजजात को भव्य और दिव्य बनाएगी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने कहा कि बुग्यालों में रात्रि विश्राम के लिए वार्ता की जाएगी। ग्वालदम-देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क को बीआरओ को ट्रांसफर कर शीघ्र बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर निवर्तमान प्रमुख डाॅ. दर्शन दानू, जड़ी बूटी परिषद के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, प्रशासक पुष्पा देवी, मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed