फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water leaking from the lake built on the Shambhu river

शंभू नदी पर बनी झील से हो रहा पानी का रिसाव

Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Water leaking from the lake built on the Shambhu river
बागेश्वर जिले के कुंवारी गांव के पास शंभू नदी में बनी झील से पानी का रिसाव होने से थराली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा कम हो गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व बागेश्वर जिले की शंभू नदी में झील बनने से पिंडर घाटी के थराली पर खतरा मंडराने लगा था, लेकिन अब झील से पानी का रिसाव हो रहा है। थराली, कुलसारी व बूलडांग के ग्रामीणों ने कहा कि बिना बारिश के नदी जिस मटमैले पानी के साथ बह रही है उससे यह लग रहा है कि नदी के मुहाने पर कोई भूस्खलन हुआ है। शंभू नदी कुंवारी गांव से चार किमी आगे पिंडर नदी पर मिलती है। यहां पर झील बनने से थराली के नदी किनारे रहने वाले गांवों के ग्रामीण दहशत में थे, लेकिन मंगलवार से पानी का बहाव तेज होने और उसमें गाद बहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण देवी प्रसाद, प्रेमबल्लभ, गिरीशचंद्र, यमुना दत्त, सुजान सिंह का कहना है कि जिस तरह से नदी के साथ मलबा बह रहा है उससे लग रहा है कि झील धीरे-धीरे खाली हो रही है। हालांकि अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। थराली के एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने कहा कि थराली और बागेश्वर प्रशासन ने शंभू नदी पर बनी झील का सर्वे कराया है। झील से पानी का रिसाव लगातार हो रहा है। प्रशासन की ड्रोन कैमरे से झील पर बराबर नजर है। फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। हम बागेश्वर प्रशासन के संपर्क में हैं। यदि झील वाली जगह पर भूस्खलन होता है तो बागेश्वर का प्रशासन हमें सूचित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed