फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Voting will build better government

मतदान से बेहतर सरकार का होगा निर्माण

Wed, 15 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Wed, 15 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

मतदान को लेकर नए मतदाताओं में उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्र पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कई नौजवान मतदाता बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देकर मतदान केंद्रों तक ले गए। वहीं, कामकाजी महिलाओं ने पहले अपने घर का काम निपटाया और उसके बाद वोट दिया। पहली बार मतदान करने पहुंची दीपिका का कहना है कि मतदान से देश में बेहतर सरकार का निर्माण होगा। उन्होंने प्रदेश में अधिकाधिक रोजगार सृजन और व्यावसायिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही।

विज्ञापन


मंडल घाटी के देवलधार गांव में पहली बार मतदान करने वाले पंकज पुरोहित ने कहा कि मतदान केंद्र में जाकर मतदान की प्रक्रिया भी जानी। अच्छी सरकार का निर्माण होगा तो राज्य में पलायन, रोजगार, आपदा, शिक्षा जैसे मुद्दे हल होंगे। बछेर गांव की सुमन और कलावती ने भी पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन


675 मतदाता वाले पोलिंग बूथ बैरांगना में महिलाएं और युवतियां नए परिधान पहन कर मतदान करने आईं। वहीं, घिंघराण क्षेत्र की महिलाएं और अन्य ग्रामीण सुबह ही अपने घर के काम निपटाने में जुट गए थे। नैल-कुडाऊं गांव की महिलाएं सुबह सात बजे ही जंगल घास और लकड़ियां लेने चले गई थीं और जंगल से लौटते समय केंद्रों में मतदान कर घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले नए मतदाता -

- बेरोजगारी से पहाड़ में पलायन हो रहा है। नई सरकार को युवाओं को रोजगार देने पर फोकस करना होगा। मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है और पहली बार मतदान कर बहुत खुश हूं। हमारा एक वोट क्षेत्र को सही नेतृत्व प्रदान करता है।

अपराजिता भंडारी

- पहली बार मत का प्रयोग किया है। सरकार गठन में जिम्मेदारी निभाने से खुश हूं। नई सरकार को रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे।
शिवानी लखेड़ा

- मतदान को लेकर काफी उत्साहित था। आज एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज पूरा किया है। सभी को मतदान करना चाहिए क्योंकि हमारा मत ही देश का भविष्य तय करता है।
मुदित मैठाणी

- कुछ लोग सरकारों को कोसते रहते हैं, लेकिन मतदान कभी नहीं करते। हमारा वोट एक सही नेतृत्व को मंच देता है। प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed