{"_id":"6b09724d4f92ef797108624d","slug":"voters-in-chamoli-to-learn-voting-process-via-evms-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-122144-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ईवीएम से मतदान का तरीका सीखेंगे चमोली के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ईवीएम से मतदान का तरीका सीखेंगे चमोली के मतदाता
Fri, 27 Nov 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू, मोबाइल प्रदर्शन वाहन गांव-गांव जाकर देंगे जानकारी
गोपेश्वर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर चमोली जिले में 20 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर अभ्यास मतदान कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के बाद जागरूकता के लिए 51 बैलेट यूनिट, 51 कंट्रोल यूनिट और 51 वीवीपैट मशीनें निर्धारित की गई हैं। इनकी सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा की गई है और मशीनें सुरक्षित भंडारगृह में रखी जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालयों पर प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं, जबकि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल प्रदर्शन वाहन गांवों, मोहल्लों, वार्डों और मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा तक अभियान जारी रहेगा, इसके बाद डिजिटल माध्यमों से जागरूकता गतिविधियां संचालित होंगी। उन्होंने मतदाताओं से अभियान में भाग लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।